Video- BCCI का Mohsin Naqvi को अल्टीमेटम! कब मिलेगी टीम इडिया को एशिया कप की ट्रॉफी- Asia Cup 2025 Trophy?

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
WHEN WILL INDIA GET asia-cup-2025-trophy

Asia Cup 2025 Trophy: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत से मिली हार पाकिस्तान (India vs Pakistan ) पचा नहीं पाया। टीम इंडिया के खिताब जीतने के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। फाइनल जीतने के बाद भी टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं मिली। जिसकी वजह है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी(Mohsin Naqvi)।

ADVERTISEMENTS

https://www.instagram.com/reel/DPNt2N0jxWI/?igsh=MTMwM3RxNXBmaWV4aA==

Asia Cup 2025 Final की ट्रॉफी लेकर भागे Mohsin Naqvi

नियमों के अनुसार विजेता टीम को ट्रॉफी ACC चीफ द्वारा दी जाती है। जो कि मौजूदा वक्त में पाक के मोहासिन नकवी है। हालांकि भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। ना सिर्फ वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन है। बल्कि पाकिस्तान सरकार में इंटीरियर मिनिस्टर भी हैं। टीम इंडिया इससे ये संदेश देना चाहते है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वो पाक सरकार से जुड़े किसी भी मंत्री के हाथों ट्रॉफी नहीं लेंगे।

BCCI का Mohsin Naqvi को अल्टीमेटम!

सम्मानजनक तरीके से टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेने से मना किया था। लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं था कि वो अपनी जीत के बाद मिलने वाली ट्रॉफी और मेडल को ठुकरा रहे हैं। हालांकि चौकाने वाला रवैया तो मोहसिन नकवी का रहा। वो अपने साथ ट्रॉफी और मेडल लेकर होटल लौट गए। जिसके कारण विवाद और बढ़ गया।

कब मिलेगी टीम इडिया को एशिया कप की ट्रॉफी? Asia Cup 2025 Trophy

इसके बाद BCCI पूरी तरह से एक्शन मोड पर आ गई है। बोर्ड के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने ये साफ किया कि भारतीय टीम को ट्रॉफी लौटाना नकवी की जिम्मेदारी है। उम्मीद की जाती है कि अक्टूबर तक ये ट्रॉफी भारतीय टीम के हाथ होगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो नवंबर में होने वाली ICC की कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे को उठाएंगे। साथ ही शिकायत दर्ज भी कराई जाएगी।

ADVERTISEMENTS