वसंतोत्सव : बारिश के बाद भी में फूलों को देखने पहुंच रहे लोग
ADVERTISEMENTS
वसंतोत्सव के चलते राजभवन रंग-बिरंगे फूलों से महक रहा है। मौसम खराब होने के बाद भी लोग फूलों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को मौसम खराब होने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग राजभवन पहुंचे।
शनिवार को खराब मौसम के बावजूद राजभवन में फूलों के संसार को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इससे पहले राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने आर्ट गैलरी और फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके साथ ही स्कूली बच्चे भी यहां फूलों को देखने के लिए आए।
वसंतोत्सव देखने राजभवन पहुंचे युवाओं में फूलों को देखने के साथ ही फूलों के साथ सेल्फी लेने का क्रेज दिखा। जहां एक ओर वो कैमरे में इन फूलों की खूबसूरत तस्वीरें कैद कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर सेल्फी भी ले रहे थे
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


