वंदे भारत एक्सप्रेस पर किया उपद्रवियों ने पथराव, दहशत में आए यात्री

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें



राजधानी देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है रास्ते में कुछ उपद्रवियों ने ट्रेन में पथराव कर दिया। गनीमत ये रही की पत्थर ट्रेन के अंदर नहीं गया नहीं तो यात्री घायल हो सकते थे।


घटना रविवार की बताई जा रही है। बता दें भारत में बनी इस ट्रेन को 25 मई 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। अत्याधुनिक सुविधाओं से भरपूर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की यह कोई पहले मामला नहीं है। पहले भी कई बार इस ट्रेन में उपद्रवियों ने पथराव किया है।

देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी ट्रेन
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को राजधानी देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार के लिए रवाना हुई ट्रेन में गाजियाबाद के पास उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। जिससे ट्रेन का शीशा चटक गया। घटना के बाद उपद्रवियों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad