वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़कियां फूटीं

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



पश्चिम बंगाल में हाल ही में शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर सोमवार को पथराव किया गया। मालदा जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव हुआ। इस हादसे में ट्रेन के गेट और विंडो शिल्ड में दरार आ गई।

ADVERTISEMENTS


इस घटना को लेकर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। वहीं, बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने घटना की NIA जांच की मांग कर दी है।


घटना को लेकर बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, “बंगाल को उत्तर से दक्षिण को जोड़ने के लिए वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर की सख्त जरुरत है।


जब सड़कों और एयरपोर्ट जैसी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की बात आती है, तो ममता बनर्जी लगातार डिजास्टर रही हैं। अब वह वंदे भारत को भी सुरक्षित नहीं कर सकती हैं! उन्हें शर्म आनी चाहिए।”


वहीं, पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने घटना को लेकर एनआईए जांच की मांग की। उन्होंने ट्वीट किया, “यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भारत के गौरव वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ।

क्या यह उद्घाटन के दिन ‘जय श्री राम’ के नारों का बदला है? मैं पीएम नरेंद्र मोदी, भारतीय रेल से इस मामले में एनआईए को जांच सौंपने का आग्रह करता हूं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को मां हीरा बेन को मुखाग्नि देने के बाद पश्चिम बंगाल को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी थी।


वंदे भारत ने 1 जनवरी से अपनी यात्रा शुरू की है। एक दिन बाद ही सोमवार को न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा आने के दौरान मालदा स्टेशन के पास किसी ने ट्रेन पर पत्थरबाजी कर दी। इसके चलते कोच सी-13 का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS