#Uttrakhand #politics उत्तराखंड में हुआ एक और पार्टी का गठन, जनहित की लड़ाई लड़ने का किया दावा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश में एक और पार्टी का गठन हुआ है। पूर्व यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने राष्ट्रीय रीजनल पार्टी का गठन किया है। पार्टी के गठन के बाद उत्तराखंड क्रांति दल के कई नेता इस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में हुआ एक और पार्टी का गठन
रविवार को राष्ट्रीय रीजनल पार्टी के अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के नवनिर्माण के लिए एक नए राजनीतिक दल का गठन किया गया है। इस पार्टी का उद्देश्य जनहित की लड़ाई लड़ना है। इस राह में ही यह पार्टी आगामी चुनावों के लिए प्रचार प्रसार करेगी।

पार्टी करेगी लोकसभा चुनाव की तैयारी
शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया की पार्टी प्रथम चरण में नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों को उतारेगी। उसके बाद विभिन्न विश्वविद्यालय में छात्र संघ के इलेक्शन में भी मुख्य रूप से हमारी पार्टी की भूमिका रहने वाली है। वहीं लोकसभा चुनाव की तैयारी भी जल्द हमारी पार्टी शुरू करेगी।

जनहित की लड़ाई लड़ने का किया दावा
राष्ट्रीय रीजनल पार्टी के अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि हमारी पार्टी उत्तराखंड की पांचों विधानसभा सीट में अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा की पार्टी के नाम से साफ झलकता है कि यह पार्टी राष्ट्रवाद को समर्पित है। ठीक उसी तरह इस पार्टी का उद्देश्य भी प्रदेश की जनता के हितों लिए लड़ाई लड़ना है।

ADVERTISEMENTS