Uttarkashi road accident : अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, हादसे में ड्राइवर की मौके पर मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Accident एक्सीडेंट

Uttarkashi road accident : उत्तरकाशी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। धनारी पैणी भवान मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS

उत्तरकाशी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन

हादसा रविवार का बताया जा रहा है। धनारी पैणी भवान मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है वाहन में बस चालक ही सवार था। जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में ड्राइवर की मौके पर मौत

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत्तक ड्राइवर की पहचान इंद्रपाल सिंह परमार पुत्र शेर सिंह निवासी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मृत्तक के परिजनों को दे दी है।

ADVERTISEMENTS