उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश की रिपोर्ट आई सामने, हुए चौंकाने वाले खुलासे

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
uttarkashi helicopter crash

Uttarkashi helicopter report : उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर क्रैश की रिपोर्ट सामने आ गई है। AAIB की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बता दें गंगनानी में हुए इस दर्दनाक हादसे में पायलट समेत छह यात्रियों की मौत हुई थी।

ADVERTISEMENTS

उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर क्रैश की रिपोर्ट आई सामने

उत्तरकाशी के गंगनानी में 8 मई को हुए हेलीकॉप्टर हादसे की जांच रिपोर्ट अब सामने आ गई है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे से ठीक पहले पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की थी। इस कोशिश में पायलट ने हेलीकॉप्टर को उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतारने की कोशिश की, जिससे हेलीकॉप्टर का मेन रोटर यानी पंखा सड़क किनारे लगे ओवरहेड फाइबर केबल से टकरा गया।

AAIB की फाइनल रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

AAIB की रिपोर्ट में कहा गया है कि टक्कर के बाद हेलीकॉप्टर पर पायलट का नियंत्रण नहीं रह सका और वह नियंत्रण से बाहर होकर खाई की ओर चला गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट समेत 6 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। हालांकि जब इस रिपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन से सवाल किया गया, तो उन्होंने ऐसी किसी भी रिपोर्ट की जानकारी होने से मना कर दिया। बता दें की ये जांच ऐजेंसी की प्रारंभिक रिपोर्ट थी। अब सबकी निगाहें AAIB की फाइनल रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं

ADVERTISEMENTS