उत्तराखंड की उन्नति शर्मा ने किया कमाल, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता कांस्य पदक

ख़बर शेयर करें

 

/uttarakhands-unnati-sharma-wins-bronze-at-the-2026-commonwealth-games

उत्तराखंड की बेटी ने एक बार फिर दुनिया के मंच पर तिरंगा लहरा दिया है। देहरादून की उन्नति शर्मा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 63 किलोग्राम जूडो वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन कर दिया है।

देहरादून की उन्नति शर्मा ने किया कमाल

दरअसल स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन हो रहा है। इस दौरान जूडो के मुकाबले में उन्नति ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया। राउंड ऑफ-16 और क्वार्टर फाइनल जीतकर उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। हालांकि सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी से हार मिली।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता कांस्य पदक

सेमिफाइनल में मिली हार के बाद भी उन्नति ने हिम्मत नहीं हारी। जिसके बाद उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की स्काई नोएस्टर को हराकर भारत के लिए पदक जीत लिया।

जीत पर उन्नति की बहन ने कहा

इस जीत पर उन्नति की बहन का कहना है पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। रिया ने कहा, “कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए पदक जीतना हमारे पूरे परिवार के लिए गर्व का पल है। इस कांस्य पदक ने न सिर्फ उन्नति, बल्कि हम सभी को बेहद खुश और गौरवान्वित कर दिया है।”

uk-deh-03-uttrakhand-win-medal-in-commonwealth-game-vis-byt

मां बोलीं- चोटें और मुश्किलें भी नहीं रोक सकी

मां ममता शर्मा ने कहा, “उन्नति ने अपने करियर में कई चोटें और कठिन परिस्थितियां झेलीं, लेकिन कभी हार नहीं मानी। वह लगातार मेहनत करती रही। परिवार की सबसे छोटी और सबसे लाड़ली बेटी होने के बावजूद उसने अपने लक्ष्य से कभी ध्यान नहीं हटाया। आज उसने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।”

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही

मालूल हो कि देहरादून की उन्नति शर्मा पिछले कुछ सालों से लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (IIS) में ट्रेनिंग लेने वाली उन्नति ने अपने प्रदर्शन से भारतीय जूडो में अलग पहचान बनाई है। कॉमनवेल्थ का ये मेडल उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हो गया है। देहरादून से लेकर कॉमनवेल्थ के पोडियम तक का ये सफर हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो सपने देखता है और उन्हें पूरा करने का हौसला रखता है।

ADVERTISEMENTS Ad