उत्तराखंड की नौकरशाही में जल्द बड़ा फेरबदल, होगी इनकी विदाई

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड की नौकरशाही में बड़े फेरबदल की आहट दिख रही है। राज्य को जल्द ही नए मुख्य सचिव मिल सकते हैं। मौजूदा मुख्य सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजे जा रहें है। राज्य सरकार ने मौजूदा मुख्य सचिव एसएस सिंधु को केंद्र में भेजे जाने को लेकर एनओसी दे दी है।

ADVERTISEMENTS


ऐसे में अब ये तय है कि राज्य में नए मुख्य सचिव की तैनाती होगी। माना जा रहा है कि आनंद वर्धन को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। हाल ही में राज्य सरकार ने आनंद वर्धन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने को लेकर दी गई एनओसी वापस ले ली थी। तभी ये लग रहा था कि आनंद वर्धन के कंधे पर सरकार कुछ और बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है।



आपको बता दें कि आनंद वर्धन इस राज्य के वरिष्ठतम आईएएस अफसरों में से एक हैं। उनको सरकारी कामकाज का लंबा अनुभव रहा है। कई भारी भरकम विभागों को वो संभाल चुके हैं। ऐसे में आनंद वर्धन को सीएस बनाया जा सकता है।
वहीं राधा रतूड़ी को लेकर भी चर्चाएं हो रहीं हैं। हालांकि पहले भी उनको लेकर चर्चाएं हुईं थीं। लेकिन उस वक्त सीएम धामी ने एसएस सिंधु पर भरोसा जताया था और उन्हे केंद्र से लाकर सीएस की कुर्सी सौंपी थी।

ADVERTISEMENTS