उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा!, ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, हुई मौतें,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

bus accident in rishikesh-chamba-gangotri-highway tehri

Tehri में बड़ा सड़क हादसा हो गया। आज यानी 10 सितंबर को ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे(rishikesh chamba gangotri highway) पर यात्रियों से भरी बस सड़क (Bus Accident) पर पलट गई। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। तो वहीं 12 लोग गंभीर रुप से घायल है।

ADVERTISEMENTS

घटना की सूचना मिलते ही SSP टिहरी आयुष अग्रवाल घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने राहत बचाव में लगी पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताते चलें कि सुबह करीब 10 बजे बिश्वानाथ बस घुत्तू घनसाली से हरिद्वार जा रही थी।

bus accident in rishikesh-chamba-gangotri-highway tehri

Tehri में बड़ा सड़क हादसा!, ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी

SSP टिहरी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही थाना प्रभारी चंबा को घायलों की हर संभव मदद के लिए निर्देश दिए गए। स्थानिय लोगों के साथ मिलकर चंबा पुलिस SDRF ने घायलों का रेस्क्यू किया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

video link- https://youtube.com/shorts/DAuFLdyzfSI?si=3hyxJwyOOJX_jRe5

बस में 22 लोग थे सवार

बता दें कि बस में करीब 22 लोग सवार थे। चंबा से करीब 12 किमी आगे खाड़ी से पहले तीव्र मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर क्रैश बेरियर से टकराकर सड़क पर पलट गई ।

दो लोगों की मौत, 12 घायल

जिसमें सभी सवारी बस के अंदर दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तुरंत लोगों को बस से निकाल कर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि मौके पर दो लोगों की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS