Uttarakhand Weather: मसूरी, धनौल्टी में सीजन की पहली बर्फबारी!, 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Uttarakhand Weather Update: आखिरकार उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ही ली। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो रही है। तो वहीं ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी ने मौसम को और ठंडा कर दिया। केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, मसूरी, चकराता और धनौल्टी जैसे इलाकों में बर्फबारी हो रही हैं। मौसम बदलने से ठिठुरन बढ़ गई है। बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोग अब खुश हैं।

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज

देहरादून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। तो वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के अलावा हर्षिल और खरसाली इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो रही है।

पहाड़ों की रानी मसूरी में बर्फबारी

मसूरी की बात करें तो लालटिब्बा में भी हल्की बर्फबारी शूरू हो गई है। काफी समय के बाद बर्फबारी देखने को मिली। जिससे स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे है। इसके साथ ही आज बसंत पंचमी में धनौल्टी में भी सीजन की पहली बर्फबारी देखी गई।

चकराता में भी हल्की बर्फबारी

चकराता में ऊंचाई वाली पहाड़ियों लोखंडी, आसमाड़, खड़म्बा, देवबन, मशक, कोटी कंसार और मुंडोई आदि इलाकों में भी हल्की बर्फबारी गिरने लग गई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

28 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

नई टिहरी और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखी गई। मौसम विभाग कि माने तो 28 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है।

ADVERTISEMENTS