Uttarakhand Weather Breking: नए साल से पहले बर्फबारी!, नैनीताल समेत इन जिलों में बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
snowfall-in-uttarakhand-weather-update

Uttarakhand Weather Update: अब उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS

पहाड़ में धूप देखने को मिल रही है। तो वहीं मौदानी इलाके में शीत लहर जैसी स्थिति बनी है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने कुछ जिलों में नए साल पर बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में उत्तराखंड में नए साल (New Year 2026) में बर्फबारी(Snowfall in Uttarakhand) होने की संभावना है।

snowfall-in-uttarakhand-uttarkashi

Uttarakhand Weather Update: इन जिलों में बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कई जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। जिसमें उधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी के कई इलाके शामिल है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में बीते दिन शनिवार को भी शीत लहर देखने को मिली। जिससे तापमान में गिरावट आई है। तो वहीं शनिवार सुबह को राजधानी देहरादून में भी हल्का कोहरा रहा।

नए साल से पहले बर्फबारी! Snowfall in Uttarakhand

बीते कई दिनों से उत्तराखंड का मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि अब मौसम विभाग ने खुशखबरी दे दी है। नए साल यानी 30 दिंसबर से एक जनवरी के बीच मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है

ADVERTISEMENTS