उत्तराखंड -बारिश के चलते टूटा बकरालवाला पुल, नव निर्माण के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- यहां पर बारिश के चलते सड़कों की असली हालत सामने आती जा रही है बता दे कि बारिश के कारण बकरालवाला में पुल टूट गया। जिसका निरीक्षण करने महापौर सुनील उनियाल गामा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान महापौर गामा ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों को पुल के नव-निर्माण के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां पुल का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा, दो दिन पहले ही पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित कर पुल के दोनों तरफ दीवार का निर्माण करवाया था, जिसका मकसद स्पष्ट था कि पुल के गिरने पर किसी तरह का भी नुकसान ना हो।

यही वजह रही कि दीवार के निर्माण के बाद पुल टूटने के बावजूद जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। निरीक्षण के दौरान महापौर ने तत्कालीक रूप से बारिश के पानी निकासी के लिए पुल के निकट क्षेत्र में अधिकारियों को त्वरित गाटर स्थापित करने के भी निर्देश दिए।इससे कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। मौके पर स्थानीय पार्षद डा विजेंद्र पाल सिंह, नगर निगम के एक्स/एन अनुपम भटनागर, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, नगर निगम के जेई कर्मवीर सिंह आदि लोग मौजूद थे.

ADVERTISEMENTS