उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड घूमने पर्यटक को मौज मस्ती करना पड़ेगा भारी,मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश। यहां पर उत्तर प्रदेश से ऋषिकेश घूमने आए पर्यटकों को मौज मस्ती करना भारी पड़ गया जानकारी के अनुसार बता दें कि यहां पर अपने साथी को स्वीमिंग पूल धक्का देना उन्हें उम्र भर के लिए भारी पड़ गया। एक होटल के स्वीमिंग पूल में डूबने से एक पर्यटक की मौत हो गई है। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया।जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के तपोवन स्थित एक होटल में बक्सर हापुड़ उत्तर प्रदेश से एक ही परिवार के चार सदस्य आकर ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात सभी खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। फिर अचानक उठकर रात करीब 11 बजे सभी सदस्य स्वीमिंग पुल के आसपास घूमने लगे। तभी मौज-मस्ती के चक्कर में एक पर्यटक ने गोपाल गोयल पुत्र ओमप्रकाश निवासी बक्सर थाना सिंबावली, गढ़मुक्तेश्वर, जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश को हल्का-सा धक्का दिया और वह सीधे स्वीमिंग पूल में गिर गया।

ADVERTISEMENTS

सभी को लगा कि उसे तैरना आता है लेकिन वह स्वीमिंग पुल के अंदर छटपटाने लग गया। तभी गोपाल को तड़पता देख एक होटल कर्मचारी की नजर उस पर पड़ी तो उसने गोपाल को बाहर निकाला। आनन-फानन में गोपाल की हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पल में की मस्ती थोड़ी देर बाद मातम में बदल गई।

ADVERTISEMENTS