उत्तराखंड: आज 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना, चार जिलों के सभी स्कूल में अवकाश घोषित

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पहाड़ों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके अनुसार छः जिलों के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश हो सकती है

twitter sharing button

Uttarakhand Weather: Holiday declared in all schools of four districts

चमोली: बारिश जम कर बरसा रही है, पहाड़ से लेकर मैदान तक सब ओर बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। स्कूली छात्र-छात्राओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन आए दिन स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर रहा है।

ADVERTISEMENTS

Holiday declared in all schools of four districts

कल 24 अगस्त की देर शाम से लेकर रात तक चार जिलों के जिला प्रशासन और आपदा नियंत्रक केंद्रों ने 25 अगस्त को सभी 1 से 12 स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के निर्देश जारी किए। देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, और चमोली जिलों के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश है। इसकी घोषणा जिला प्रशासन द्वारा कल देर शाम जारी निर्देशों द्वारा की गई। पत्रों में जिलाधिकारी कार्यायलयों द्वारा निर्देश दिए गए कि बच्चों की सुरक्षा की दृष्टिगत दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

आज फिर सताएगी बारिश

आज फिर उत्तराखंड के पहाड़ों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके अनुसार देहरादून, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, और बागेश्वर जिलों के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS