उत्तराखंड -किशोरी दुपट्टे को फांसी का फंदा बनाकर खत्म की अपनी जीवनलीला

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

एक किशोरी के द्वारा अपने दुपट्टे को फंदा बनाकर फांसी लगाने की आत्महत्या करने का मामला सामने आया है बता दें कि मामला उधम सिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र के ट्रांजिट कैंप का है यहां पर किशोरी को फांसी के फंदे पर लटकता देख परिवार जनों ने कोहराम मच गया और उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस के द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है जानकारी के अनुसार. रुद्रपुर के गांव उदरा, थाना देवरनिया बरेली निवासी ओमप्रकाश और उसकी पत्नी अपने परिवार के साथ यहां वार्ड नंबर 8 शिव नगर ट्रांजिट कैंप में किराए के मकान में रहते हैं।

ADVERTISEMENTS

ओमप्रकाश की 9 पुत्रियां हैं। जिनमें चार का विवाह हो चुका है। जबकि पांच घर पर ही रहती हैं बताया जा रहा है कि आज सुबह ओमप्रकाश जब काम पर चले गए और पत्नी तथा अन्य बच्चे घर के बाहर थे इसी बीच उनके छठे नंबर के 15 साल की बेटी मनीषा ने रसोई घर में दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।बेटी को फंदे में लटका देख मां की चीखें निकल गई शोर होने के बाद आसपास के लोग एकत्र हुए जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS