उत्तराखंड: अचानक पहाड़ी से आया मलबा, दो युवकों की मौत..
उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के पास चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान पैदल जा रहे हर्षिल घाटी के दो युवकों की मलबे में दबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस, राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन की टीम ने दोनों को बाहर निकाला। एक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार बॉर्डर रोड आर्गनाइजेशन की ओर से मंगलवार को डबरानी के पास सड़क को दुरुस्त करने के लिए पहाड़ी के कटान का कार्य किया जा रहा था। उस समय वहां से सुक्की जाने के लिए चार-पांच युवा सड़क कटिंग वाले मार्ग से जाने की कोशिश कर रहे थे।
कुछ लोग कटिंग वाले क्षेत्र को पार कर चुके थे लेकिन जब अरुण और मनीष वहां से गुजरने लगे तभी पहाड़ी से अचानक मलबा आया और वह उसमें दब गए। मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण की सांसें चल रही थीं।
उसने गंगनानी के पास एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद से हर्षिल घाटी के लोगों ने बीआरओ की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि यह घटना प्रशासन और बीआरओ की गलती से हुई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन