उत्तराखंड एसटीएफ ने किया डबल मर्डर केस आरोपी को यूपी से गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राजधानी देहरादून से एसटीएफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे कि एसटीएफ के द्वारा डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है जिसके ऊपर पुलिस ने बीस हजार का इनाम रखा था। आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी हत्या, डकैती के मामलों में वांछित चल रहा था। जिसको उत्तराखंड की एसटीएप ने मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है।एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून और हरिद्वार में गिरोह के साथ संगीन वारदात कर आतंक मचाने वाले डकैत मुंगी उर्फ श्यामबाबू उर्फ आरिज उर्फ टमाटर को स्पेशल टास्क फोर्स ने मुरादाबाद के ग्राम रतनपुरा, थाना पाकवाड़ा से गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS

इस आरोपी पर 20 रुपये का इनाम घोषित था।आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ देहरादून के ऋषिकेश से हत्या में दस हजार और हरिद्वार के थाना कलियर से डकैती में दस हजार का इनाम था। पुलिस को बदमाश की पिछले दस साल से तलाश थी। मुंगी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बरेली और मुरादाबाद में हत्या के प्रयास, लूट आदि के मुकदमे दर्ज हैं।

ADVERTISEMENTS