उत्तराखंड -यहां ट्रैवल गाइड को पुलिस ने 1 किलो चरस के साथ किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की सैर कराने के नाम पर ट्रैवल गाइड कुछ और ही धंधा कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सच जाना तो सनसनीखेज बातों सामने आईं। दरअसल, देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने ट्रैवल गाइड को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपित पूर्व में मर्चेंट नेवी में था, लेकिन चोट लगने की वजह से वह बाहर हो गया। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि रायपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मिर्जापुर सहारनपुर चरस लेकर रायपुर क्षेत्र में आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS


आरोपित की पहचान आदर्श कुमार निवासी अहीर मंडी हाथीबड़कला के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह 2017 तक अकॉर्डशिप मैनेजमेंट कंपनी मुंबई में मर्चेंट नेवी में था, लेकिन चोट लगने के कारण वह बाहर हो गया।


इसके बाद उसने खुद की ट्रैवलिंग गाइड की कंपनी एडवेंचर खोली, जिसमें वह पर्यटकों को ऋषिकेश और उत्तरकाशी टैक्सी उपलब्ध कराकर कमीशन एजेंट के रूप में कार्य करता था। वह बाहर से आने वाले पर्यटकों को चरस उपलब्ध करवाता था।

ADVERTISEMENTS