Uttarakhand Panchayat Chunav Result- यहाँ ब्लॉक से कांग्रेस की जीत, नतीजे देखें




रायपुर से सरोजनी बनी ब्लॉक प्रमुख
देहरादून के रायपुर से सरोजनी जवाडी ब्लॉक प्रमुख बनी है।
जखोली ब्लॉक से कांग्रेस की विनीता ने मारी बाजी
रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक से कांग्रेस की विनीता चमोली ने मारी बाजी है। विनीता 22 वोटों के साथ बनी ब्लॉक प्रमुख बनी है। वहीं रुद्रप्रयाग से ऋतु नेगी जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनी हैं।
पौड़ी से रचना बुटोला बनी जिला पंचायत अध्यक्ष
उधर पौड़ी से भाजपा प्रत्याशी रचना बुटोला जिला पंचायत अध्यक्ष बनी है। जिसके बाद से उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। वहीं विकासखंड पोखरा पौड़ी गढ़वाल पर संजय गुंसाई ब्लॉक प्रमुख बने हैं।
जिला पंचायत चमोली का रिज़ल्ट भी घोषित
जिला पंचायत चमोली का रिज़ल्ट भी घोषित हो गया है। दौलत सिंह बिष्ट जिला पंचायत अध्यक्ष बने हैं। जबकि लक्ष्मण सिंह खत्री जिला पंचायत उपाध्यक्ष चमोली बने हैं। वहीं जोशीमठ ब्लॉक के सबसे युवा ब्लॉक प्रमुख बने कांग्रेस के अनूप नेगी बने हैं। इसके अलावा गैरसैंण ब्लॉक की नई प्रमुख बीजेपी की दुर्गा देवी बनी है। चमोली के थराली से प्रवीण पुरोहित ब्लॉक प्रमुख बने हैं।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने अभिषेक
देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सुखविंदर कौर ने 17 मत हासिल कर जीत हासिल की है। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद अभिषेक सिंह ने 18 मत प्राप्त कर जीत अपने नाम की है। बता दें अभिषेक कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के बेटे हैं

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें