उत्तराखंड- यहां अज्ञात कारणों के चलते नव दंपति ने किया सुसाइड, इलाके में सनसनी

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

नव दंपति के संदिग्ध हालत में मौत होने से इलाके में सनसनी मच गई है बता दें कि मामला उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज के शक्तिफार्म इलाके का है यहां पर किराए के कमरे में पति ने जहर पीकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया तो वहीं पत्नी गांव के तालाब के पास पेड़ से फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर तहसीलदार और कोतवाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि ग्राम बैकुंठपुर निवासी विपलुप मंडल (25) और दीपा मंडल ने करीब सात माह पहले लव मैरिज की थी

ADVERTISEMENTS

इसके बाद दोनों ग्राम सुरेंद्र नगर में किराये का कमरा लेकर रहने लगे। मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दंपति की मौत हो गई है। पति ने कमरे में जहर पीकर अपनी जान दे दी। जबकि पत्नी गांव के तालाब के पास एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस पर तहसीलदार परमेश्वरी लाल और कोतवाल प्रकाश सिंह दानू मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अभी मौत के पीछे कारणों का पता नहीं चल सका है।

ADVERTISEMENTS