उत्तराखंड- यहां ऑनलाइन शर्ट मंगाने के चक्कर में लगी 93000 की चपत

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में साइबर ठगी क लेकर आए दिन कितने मामले सामने आते रहते हैं और साइबर ठगों के द्वारा भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाने के लिए हर बार नए नए तरीके अपना आते रहते हैं कि ऐसा ही मामला दर्ज है देहरादून से सामने आ रहा है यहां पर ऑनलाइन खरीदी शर्ट वापस करने के झांसे में ₹93000 युवक ने गवा दिए , पीड़ित की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।नेहरू कॉलोनी थाना अध्यक्ष राकेश गोस्वामी ने बताया कि धोखाधड़ी को लेकर नरेंद्र सिंह रावत निवासी नंदा देवी एनक्लेव लोअर नेहरूग्राम ने तहरीर दी है।

ADVERTISEMENTS

कहा कि उन्होंने ऑनलाइन शर्ट खरीदी थी जो शर्ट डिलीवरी के रूप में आई वह मंगाए गए आर्डर से अलग थी।लिहाजा वापस करने के लिए गूगल में जाकर कस्टमर केयर नंबर तलाश किया वहां मिले नंबर पर संपर्क करने पर फोन पर बात करने वाले ने खुद को कंपनी से जुड़ा बताया। विश्वास में लेकर एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाया गया इस तरह से झांसे में लेकर उनके खाते से ₹93964 ट्रांसफर किए गए। युवक की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS