उत्तराखंड-यहां मोटर मार्ग पर हादसा, 2 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड के कोटद्वार के रिखणीखाल में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हैं। ये सभी वाहन में सवार थे।
जानकारी के अनुसार हादसा रिखणीखाल के बसड़ा ब्लॉक में हुआ। यहां एक मैक्स सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। जिस समय हादसा हुआ इस दौरान वाहन में पांच लोग मौजूद थे। इसमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Ad
Ad


घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे का शिकार हुए पांचों लोग बड़ाई गांव से क्रिकेट मैच जीतकर लौट रहे थे। लेकिन बैरुखाल के पास सड़क पर गिरे पत्थर से बचने के प्रयास से गाड़ी अनियंत्रित होकर ऊपर से नीचे की ओर गिर गई।


रात करीब 10:30 बजे ग्रामीणों को जब इस हादसे का पता चला तो ग्रामीणों ने 108 से घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। वहीं डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सत्यप्रकाश(46) पुत्र हीरा लाल निवासी ग्राम कंदरयी रिखणीखाल, रमेश चंद्र (52) पुत्र रति राम निवासी ग्राम आम डंडा पल्ला रिखणीखाल के रूप में हुई है।


वही घायल हुए युवकों की पहचान राहुल(30) पुत्र लाल बहादुर निवासी कंदरयी रिखणीखाल,रोहित (24) पुत्र सतीश चंद्र निवासी कंदरयी रिखणीखा, नितिन(25) पुत्र सतीश चंद्र निवासी कंदरयी रिखणीखाल के रूप में हुई है।