उत्तराखंड-यहां एसएसपी ने कई दरोगा को किया इधर से उधर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश भर में तबादलों को लेकर आए दिन खबरें सामने आती जा रही है एक ऐसी बड़ी खबर देहरादून के सामने आ रही है जानकारी के अनुसार यहां एसएसपी ने बीते शाम कई दारोगाओं को इधर से उधर किया। एसएसपी खंडूरी ने सहसपुर थाने में तैनात दीपक गैरोला को जोगीवाला चौकी प्रभारी बनाया है तो वहीं जैनेंद्र सिंह को थाना नेहरु कॉलोनी से बाईपास थाना, नेहरू कॉलोनी, का चौकी प्रभारी बनाया गया है। तो वहीं इसी के साथ रायपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक ज्योति गैरोला को नेहरु कॉलोनी चौकी प्रभारी बनाया गया है। विकासनगर कोतवाली में तैनात कमलेश प्रसाद को नालापानी, कोतवाली, डालनवाला का चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी के साथ कोतवाली नगर में तैनात राकेश पुंडीर को आईटी पार्क चौकी प्रभारी बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS