उत्तराखंड -दिव्यांग कातिल!, एक देख नहीं सकता और दूसरा चल नहीं सकता, ऐसे उतारा युवक को मौत के घाट

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
haridwar roorkee--news-2-disabled-killed-man

हरिद्वार(Haridwar News) में रुड़की के कलियर से एक मर्डर की वारदात सामने आई है। जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां 20 साल के युवक अनवर की हत्या कर दी गई। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी खुद दिव्यांग हैं। एक के पैर में दिक्कत है तो दूसरा आंखों से देख नहीं सकता। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

कातिल दिव्यांग !,एक देख नहीं सकता और दूसरा चल नहीं सकता

दरअसल अनवर अचानक शनिवार को लापता हो गया। परिजनों ने जब तलाश की। जब उसका कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवार का कहना था कि बेटे का अपहरण किया गया है। 25 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी गई है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की।

20 साल के युवक को उतारा मौत के घाट

जांच में सामने आया कि अनवर की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पहले अनवर को अपने पास बुलाया। उसे चाय पिलाने का बहाना बनाया और फिर उसे काबू में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वारदात के बाद शव को बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से गंगनहर तक ले जाया गया। साथ ही सबूत मिटाने के लिए नहर में फेंक दिया गया।

जांच में सामने आए चौकाने वाले खुलासे

पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। दोनों सामान्य परिवारों से हैं। पढ़ाई भी मुश्किल से पांचवीं और नौवीं तक ही कर पाए। न तो आरोपियों का कोई स्थायी रोजगार था और ना ही स्थिर आय। आर्थिक तंगी और लालच ने उन्हें अपराध की ओर धकेला। अनवर से उनकी पहले से पहचान भी थी। यहां तक कि उनमें से एक कभी अनवर के घर किराए पर रह चुका था। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर उन्होंने फिरौती के लिए हत्या की साजिश रच डाली।

दोनों आरोपी सलाखों के पीछे

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर इतनी कम उम्र और सीमित क्षमताओं वाले युवकों ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया।

ADVERTISEMENTS