उत्तराखंड-यहां फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का खुलासा, STF की रेड से उड़े होश

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



देहरादून में एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए आधार कार्ड और वोटर आईडी के साथ ही कई अन्य प्रमाण पत्र तैयार करने वालों को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS


एसटीएफ को सेलाकुई में एक सीएससी सेंटर पर फर्जी प्रमाण पत्रों के बनाए जाने की खबर मिली थी। इसी इनपुट पर काम करते हुए एसटीएफ ने सेलाकुई के मालिक सीएससी पर छापा मारा। इस छापे में एसटीएफ ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों के नाम इदरीश और रोहिल हैं।


एसटीएफ सूत्रों के अनुसार ये दोनों सीएसएसी में विदेशी मूल के लोगों के भारतीय और उत्तराखंड राज्य से जुड़े दस्तावेज कूटरचित तरीके से तैयार करते थे।


फर्जी आधार कार्ड, जन्मप्रमाण पत्र के साथ ही अन्य सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी होती थी। इसी के आधार पर नए फर्जी दस्तावेज तैयार कर दिए जाते थे। एसटीएफ ने आधार सेंटर से 26 व्यक्तियों के आधार कार्ड और फर्जी जन्म प्रमाण पत्र किए बरामद। इसके साथ ही एअरटेल पेमेंट बैंक की फर्जी मोहरें, सत्यापन के लिए कई दस्तावेज इत्यादि बरामद किए हैं।


एसटीएफ की माने तो ये पूरा गिरोह है जिसमें कई अन्य राज्यों के लोग भी शामिल हैं। ये गिरोह बड़े पैमाने पर काम कर रहा है।


आपको बता दें कि हाल ही में एसटीएफ ने ऋषिकेश से भी एक ऐसे ही गिरोह का पर्दाफाश किया था। उस दौरान नेपाली मूल के लोगों को पौड़ी का वोटर आईडी कार्ड बनाने की बात सामने आई थी।

ADVERTISEMENTS