श्रद्धा मर्डर केस का उत्तराखंड कनेक्शन, शव के टुकड़े फेंकने की आशंका

ख़बर शेयर करें

दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस के तार अब उत्तराखंड से भी जुड़ते दिख रहें हैं। बताया जा रहा है कि आफताब ने श्रद्धा के शव के कुछ टुकड़े उत्तराखंड में भी फेंके हैं। इन्ही की तलाश में दिल्ली पुलिस उत्तराखंड आ रही है।

Ad
Ad


सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब ने दिल्ली पुलिस के साथ पूछताछ में बताया है कि वो और श्रद्धा उत्तराखंड भी आए थे। इसके साथ ही जानकारी मिली है कि श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने श्रद्धा के शव के कुछ टुकड़ों को उत्तराखंड लाकर फेंका है।

पुलिस इस संबंध में जानकारी इकट्ठा कर रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में उत्तराखंड की पुलिस से भी संपर्क किया है। दिल्ली पुलिस की एक टीम उत्तराखंड पहुंच सकती है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ऋषिकेश में उन स्थानों पर भी जाएगी जहां श्रद्धा और आफताब गए थे।


दिल्ली पुलिस न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि हिमाचल प्रदेश में भी उन स्थानों पर जा रही है जहां श्रद्धा और आफताब गए। ये दोनों जिन होटलों में रुके उन होटलों से भी उनके बारे में जानकारी ली जा रही है। श्रद्धा के शव के कुछ टुकड़े हिमाचल में भी फेंके जाने की जानकारी मिल रही है। हालांकि इस बारे में अभी शुरुआती जानकारी है।


वहीं पुलिस को श्रद्धा के कुछ कपड़े मिले हैं। पुलिस इन कपड़ों की जांच करा रही है। आफताब का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस सीसीटीवी फुटेज में आफताब सुबह के करीब 4 बजे के आसपास एक बैग टांगे हुए कहीं जाता हुआ दिख रहा है।