Uttarakhand Budget Session: CM ने सदन में पेश किया बजट, सरकार का अब तक का बड़ा Budget

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

twitter sharing button

Uttarakhand Budget Session: उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 11 हजार 703.12 करोड रुपए का बजट सदन में पेश किया।

CM ने सदन में पेश किया बजट

गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में पेश किए गए इस बजट में राज्य के समग्र विकास, आधारभूत ढांचे के विस्तार, रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विशेष फोकस किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है।

युवाओं पर किया है खास फोकस

बजट में GYAN यानी गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी पर विशेष फोकस किया गया है। साथ ही बजट में ग्रामीण विकास, पर्यटन, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। सरकार ने बजट में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, स्वरोजगार योजनाओं को मजबूत करने और निवेश को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया है।

विभागवार बजट प्रावधान

माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए 542.84 करोड़

उच्च शिक्षा विभाग के लिए 146.30 करोड़

तकनीकी शिक्षा विभाग के लिए 98.50 करोड़

खेल विभाग के लिए 69.94 करोड़ रुपए

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 195.46 करोड़

पेयजल विभाग 1827.91 करोड़

आवास विभाग 291 करोड़

शहरी विकास विभाग 1401.85 करोड़

ग्रामीण विकास विभाग 1642.20 करोड़

ऊर्जा विभाग 1609.43 करोड़

लोक निर्माण विभाग 2501.91 करोड़

ADVERTISEMENTS