उत्तराखंड ब्रेकिंग- भूकंप के झटके, प्रशासन अलर्ट, सभी तहसीलें सुरक्षित

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में सोमवार देर रात 10 बजकर 05 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाने की सूचना सामने आई है। झटकों की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया और कंट्रोल रूम के माध्यम से स्थिति की पुष्टि शुरू की गई भूकंप की सूचना के तुरंत बाद जिला कंट्रोल रूम द्वारा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया। आईएमडी देहरादून ने बताया कि भूकंप की तीव्रता अत्यंत कम होने के कारण यह उनके सिस्टम में दर्ज नहीं हो पाया, जिससे किसी बड़े भूकंप की संभावना से इनकार किया गया है।प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जनपद की सभी तहसीलों से हालात की जानकारी जुटाई। तहसील चिन्यालीसौड़, डुण्डा, भटवाड़ी, मोरी, पुरोला और बड़कोट से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इन क्षेत्रों में कहीं भी भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासनिक टीमें सतर्क हैं और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS