उत्तराखंड:(ब्रेकिंग)- कल भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में बन्द रहेंगे सभी स्कूल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
school closed utarakhand

Uttrakhand weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा निर्गत मौसम पूर्वानुमान दिनांक 10 अगस्त, 2025 के अनुसार दिनांक 11 अगस्त, 2025 को जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए अलर्ट जारी किया गया है। तद्क्रम में छात्र छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनाक 11 अगस्त, 2025 को जनपद अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा-1 से 12 तक) एव ऑगनबाडी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

ADVERTISEMENTS

अतः मौसम विभाग देहरादून द्वारा चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 11 अगस्त, 2025 (सोमवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा-1 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी, बागेश्वर तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

ADVERTISEMENTS