उत्तराखंड-यहाँ अवैध मजार पर चला प्रशासन का पीला पंजा, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
ADVERTISEMENTS

हरिद्वार में प्रशासन की ओर से सरकारी भूमि से लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। शनिवार को प्रशासन ने लक्सर के नहेंन्दपुर सुठारी गांव से सरकारी भूमि पर बने मजार को ध्वस्त किया
ADVERTISEMENTS
हरिद्वार में बनी अवैध मजार ध्वस्त
जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार सुबह तड़के रुड़की, झबरेड़ा, लक्सर खानपुर, कलियर, पथरी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में लक्सर के नहेंदपुर सुठारी गांव में सरकारी जमीन पर बनी मजार को ध्वस्त कर दिया।
पूर्व में दो बार दिया था नोटिस
एसडीएम सौरभ असवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन पहले भी दो बार नोटिस जारी कर चुका है। कोई जवाब न मिलने पर प्रशासन ने आज सरकारी जमीन पर बने मजार को ध्वस्त किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


