Urvashi Rautela Mandir: बद्रीनाथ के पास बना है उर्वशी रौतेला के नाम का मंदिर? इस दावे में कितनी सच्चाई? जानें

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

Urvashi Rautela Mandir

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। कई बार अभिनेत्री अपने इंटरव्यूज में ऊल-जलूल बातें करती हुई भी नजर आईं। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए। उर्वशी ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में ये दावा किया कि उनके नाम से उत्तराखंड(Uttarakhand) में एक मदिंर(Urvashi Rautela Mandir) बना है। और वो भी बद्रीनाथ मंदिर (badrinath dham) के पास।

ADVERTISEMENTS

इसके साथ ही ये भी दावा किया यहां लोग उनकी पूजा करते है। इसके अलावा उन्होंने ये इच्छा जताई कि जैसे उत्तराखंड में उनके नाम का मंदिर है। वैसे ही दक्षिण भारत में भी उनका एक मंदिर बनवाया जाए। एक्ट्रेस के इस दिमाग हिला देने वाले दावे में कितनी सच्चाई है चलिए जानते है।

बद्रीनाथ के पास बना है उर्वशी रौतेला के नाम का मंदिर? Urvashi Rautela Mandir

चलिए पहले पूरे मामले को समझ लेते है। दरअसल यूट्यूबर-ब्रॉडकास्‍टर सिद्दार्थ कन्नन ने उर्वशी रौतेला के साथ एक पॉडकास्ट किया। इसी पॉडकास्ट में ऐक्ट्रेस ने ये दावा किया। उन्होंने कहा, “बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने जाओगे तो उसके बाजू में एक टेंपल है, उर्वशी”। जब पॉडकास्टर ने पूछा कि आपके नाम पर मंदिर है? आपके लिए डेडीकेटेड है? तो इसका जवाब देते हुए उर्वशी बोलीं “हां वहां उर्वशी मंदिर है।”

दावा सच या झूठ?

हालांकि खबर उत्तराखंड की पड़ताल में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का ये दावा कोरा झूठ निकला। उनकी इस बात में कहीं से कहीं तक भी सच्चाई नहीं है। वहां मदिंर तो है लेकिन उर्वशी रौतेला का नहीं है। वहां पर मां उर्वशी का मंदिर है। उनकी ये बात सुनकर बद्रीनाथ से जुड़े तीर्थ पुरोहित भी भड़क उठे।

आइये जानते हैं मां उर्वशी मंदिर के बारे में Urvashi Mandir In Uttarakhand

उत्तराखंड के चमोली जिले के बामणी गांव में मां उर्वशी मंदिर स्थित है। बद्रीनाथ धाम से ये मंदिर करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। बद्रीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालु इस मंदिर के भी दर्शन करते हैं। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस मदिंर से जुड़ी दो कहानियां काफी फेमस है।

पहली मान्यता की माने तो जब माता सति को मुक्ति दिलाने के लिए भगवान शिव ने पृथ्वीलोक का भ्रमण किया था। उस दौरान भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से माता सती के शरीर के कई टुकड़े कर दिए थे। अलग-अलग जगहों पर माता के टुकड़े गिरे थे जो कि बाद में सिद्ध पीठ कहलाए। एक टुकड़ा बामणी गांव पर भी गिरा था। जहां उर्वशी मंदिर बना।

Urvashi Mandir IN UTTARAKHAND

सबसे सुंदर अपसरा है उर्वशी

दूसरी मान्यता के अनुसार जब बद्रीनाथ में भगवान विष्णु तपस्या कर रहे थे। उस दौरान उनकी गहन साधना के फलस्वरूप उनकी जांघ से अत्यंत सुंदर एक अप्सरा का जन्म हुआ। जिनका नाम उर्वशी था। वो स्वर्ग की सबसे सुंदर अप्सराओं में से एक मानी जाती है। स्थानिय लोगों की माने तो उर्वशी ने काफी समय बामणी गांव के पास बिताया। जिसके चलते बाद में वहां उनकी पूजा मां उर्वशी देवी के रूप में होने लगी।

उर्वशी के बयान पर तीर्थ-पुरोहित भड़के

उर्वशी के इस दावे से बद्रीनाथ से जुड़े तीर्थ-पुरोहित भड़क गए। बद्रीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने बताया कि स्थानीय भक्त मां उर्वशी मंदिर में आते-जाते रहते है। नवरात्रों के मौके पर मंदिर में धार्मिक आयोजन होते है। भगवान शिव से मां उर्वशी मंदिर को जोड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि मदिंर को अपने नाम से जोड़ना ठीक नहीं है।

वहीं उर्वशी रौतेला के मंदिर वाले दावे पर ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष अमित सती ने कहा उनके बयान से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि, “उर्वशी अपने बयान पर माफी मांगे, वरना परिणाम के लिए वो तैयार रहें

ADVERTISEMENTS