उर्मिला सनावर आज हो सकती हैं गिरफ्तार, कोर्ट से मिला नोटिस

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

 

urmila-sanawar-may-be-arrested-today

उर्मिला सनावर को दो दिन पहले ही अपना फोन हरिद्वार SIT को जमा करवाना था। लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण वो अभी तक अपना फोन जमा नहीं करवा पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक आज उर्मिला फोन जमा करवा सकती हैं। उर्मिला की गिरफ्तार की चर्चाएं भी तेज नजर आ रही है।

ADVERTISEMENTS

उर्मिला सनावर आज हो सकती हैं गिरफ्तार

उर्मिला सनावर को आज किसी भी कीमत पर अपना फोन जमा करवाना ही होगा। दो दिन पहले ही उर्मिला को अपना फोन हरिद्वार SIT को सौंपना था। लेकिन उर्मिला की अचानक बिगड़ती तबियत के कारण उर्मिला समय पर अपना फोन जमा नहीं करवा पाई। वहीं बीती शाम को ही कोर्ट से उर्मिला को नोटिस पहुंचा है। जिसके बाद आज उर्मिला सनावर सबूत के तौर पर अपना फोन सौंप सकती है।

उर्मिला को गिरफ्तार नहीं करना चाहती पुलिस: भावना

वहीं उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।हालांकि इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता भावना पांडे का कहना है कि पुलिस उर्मिला को गिरफ्तार नहीं करना चाहती। अब पुलिस के लिए उर्मिला गले की हड्डी बन चुकी है। भावना पांडे ने उर्मिला पर तंज कसते हुए कहा कि ये सब नौटंकी चल रही है। पुलिसवालों ने भी शूटिंग में हिस्सा ले लिया है।

उर्मिला पर टिकी है सबकी निगाहें

बीते एक महीने से प्रदेशभर में उर्मिला सनावर की ही चर्चा हो रही है। उर्मिला ने अंकिता भंडारी मामले में जब से कथित VIP के नाम का खुलासा किया है, तब से ही लगातार उर्मिला पर सबकी निगाहें टिकी है। लेकिन अब धीरे-धीरे उर्मिला का खेल और आंतक भी खत्म होता दिख रहा है। अंकिता मामले में धामी सरकार ने CBI जांच का रास्ता साफ कर दिया है।

ADVERTISEMENTS