उर्मिला सनावर ने वायरल किया सुरेश राठौर का एक और ऑडियो, अब लिया इस नेता का नाम देखें वीडियो

उर्मिला सनावर ने सुरेश राठौर से बातचीत का एक और ऑडियो वायरल किया है। वायरल ऑडियो में सुरेश राठौड़ के बयानों से एक बार फिर उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। ऑडियो में राठौर खुद को भाजपा का ‘आइकन’ बताते हुए संगठन और नेतृत्व पर कई गंभीर सवाल खड़े करते सुनाई दे रहे हैं
उर्मिला ने वायरल किया सुरेश राठौर का एक और ऑडियो
सुरेश राठौड़ ने दावा किया कि पार्टी के भीतर शुरू से ही उन्हें निशाने पर लिया गया। उन्होंने कहा कि दुष्यंत गौतम शुरुआत से ही उन्हें पार्टी से निष्कासित करना चाहते थे। ऑडियो में राठौर ये भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि अगर वे कांग्रेस में चले गए, तो दलित समाज बड़ी संख्या में कांग्रेस का दामन थाम लेगा।
6.5 हजार से ज्यादा वोट BJP को मिलते हैं: राठौर
video- https://youtu.be/uNhul7MbTEU?si=2vwfZQjR6ZiP8oD0
सुरेश राठौर आगे कहते है कि ज्वालापुर सीट से भाजपा को 6.5 हजार से ज्यादा वोट मिलते हैं और यह उनकी राजनीतिक जमीन को दर्शाता है। वायरल ऑडियो में सुरेश राठौड़ पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के कथित अवैध संबंधों का जिक्र करते हुए भी सुनाई दे रहे हैं।
राजनीतिक गंदगी को जनता को दिखाना है मेरा मकसद: उर्मिला
ऑडियो वायरल कर उर्मिला सनावर ने कैप्शन में लिखा है ‘मेरा मकसद साफ है राजनीतिक गंदगी को जनता को दिखाना, बाप बेटी का रिश्ता सुरेश राठौर और आरती गॉड का, आरती तेरा बुलडोजर तो सबूत मिटाने के लिए चला, पर बुआ का बुलडोजर तुम जैसी गंदगी को खत्म करने के लिए चलेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन