यूकेडी प्रत्याशी पर हुए हमले पर केंद्रीय अध्यक्ष व महामंत्री ने हमले की कड़ी भर्त्सना की
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी व उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने रुद्रप्रयाग से उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी मोहित डिमरी पर जानलेवा हमले की कड़ी भर्त्सना की है।
उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा दोनों राष्ट्रीय पार्टियां खास तौर से सत्ताधारी पार्टी सत्ता की हनक से यह हमको डरा कर रखना चाहते हैं उन्होंने कहा कि इस घटना की प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाए काशी सिंह ऐरी व सुशील उनियाल ने रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमलावरों को अति शीघ्र सलाखों के अंदर नहीं भेजा गया तो उत्तराखंड क्रांति दल उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


