अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही गांव के चार लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पौड़ी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। गूमखाल-देवडाली संपर्क मार्ग पर मंगलवार देर रात एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कार में सवार सभी लोग गुमखाल से अपने गांव देवडाली की ओर जा रहे थे।

-->

हादसे में चार लोगों की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही देर रात एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और रात के अंधेरे में ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रोप स्ट्रैचर की मदद से 500 मीटर गहरी खाई से मृतकों के शव बरामद किए।

मृतकों का विवरण
मृतकों की पहचान चंद्रमोहन सिंह (62), दिनेश सिंह(63), कमल सिंह (45), अतुल बिष्ट (40) के रूप में हुई है। सभी मृतक देवडाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है।