हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में बेकाबू ट्रक ने तीन लोगों को रोंदा एक की मौत दो घायल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला कमलूवागाजा रोड का है, जहां एक तेज रफ्तार 10 टायर ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था, जिससे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।हल्द्वानी में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों से लोग दहशत में हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इन घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS