धामी के रोड़ शो में उमडा जन सैलाब , बीजेपी को जीताने की अपील

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt.com

ADVERTISEMENTS

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में रोड शो किया रोड शो में लोगों का जन सैलाब उमड पड़ा।

जीजीआईसी कालाढूंगी रोड से शुरू हुआ यह जन सैलाब कालु सिद्ध मंदिर से होते हुए कोतवाली और तिकोनिया तक गया जहां पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं में मोदी जिंदाबाद पुष्कर धामी जिंदाबाद के नारे लगाए इस दौरान लोगों ने बातचीत में कहा कि इस बार धामी के नेतृत्व में सभी सीटें जीतकर मोदी को मजबूत करेंगे।

खुली जीप में सवार पुष्कर सिंह धामी जीप में रखे गए पुष्प और मलाओ से लोगों का अभिवादन कर रहे थे वही जगह-जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों के स्टाल लगाए गए थे जिनके द्वारा धामी पर पुष्प वर्षा की गई बदले में धानी भी अपनी खुली जीप में रखे गए फूलों और मलाओ से जनता का अभिवादन कर रहे थे

लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के 5 कमल मोदी जी को सौंप जाएंगे जो कि देश और प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे इस मौके पर बंशीधर भगत राम सिंह, ड़ा मोहन बिष्ट, सरिता आर्या जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया निवर्तमान महापौर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS