Uksssc+ukpsc- उत्तराखंड के इस विभाग में आने वाली है बंपर भर्ती

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य सरकार में नौकरी की आस लगाए बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है अगर आप वन विकास निगम में नौकरी करना चाहते हैं तो प्रदेश सरकार इसके लिए बंपर भर्ती निकालने जा रही है।

ADVERTISEMENTS


उत्तराखंड वन विकास के 243 पदों पर सीधी भर्ती होने जा रही है। इसके लिए विभाग ने UKSSSC and UKPSC को अधियाचन भेज है। वन विकास निगम ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को समूह ग के अंर्तगत पदनाम स्केलर और सहायक लेखाकार की सीधी भर्ती के लिए अधियाचन भेजा है। जिसमें स्केलर के 200 और सहायक लेखाकार के 31 पदों पर भर्ती होनी है।

स्केलर के लिए लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम वन रक्षक स्तर का होगा इसके अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करनी होगी।

इसमें वाणिज्य से स्नातक, बीबीए और एकाउंटेंसी में स्नातकोत्तर वाले युवाओं को आवेदन का मौका मिलेगा। इसके अलावा विभाग ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को लौंगिंग अधिकारी के 12 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधियाचन भेजा है जिसकी परीक्षा सहायक वन रक्षक के स्तर की होगी।

ADVERTISEMENTS