UKSSSC पेपर लीक प्रकरण की होगी CBI जांच, बेरोजगार युवाओं के बीच धरनास्थल पर पहुंचकर किया ऐलान,देखे video

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

UKSSSC पेपर लीक प्रकरण की होगी CBI जांच, बेरोजगार युवाओं के बीच धरनस्थल पर पहुंचकर किया ऐलान

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री धामी ने धरनास्थल पहुंचकर युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने UKSSSC पेपर लीक प्रकरण की जांच CBI को सौंपने की स्वीकृति दी।

ADVERTISEMENTS

बेरोजगार युवाओं के बीच धरनास्थल पर पहुंचे सीएम धामी

21 सितम्बर को हुए UKSSSC पेपर लीक प्रकरण के बाद से ही उत्तराखंड के युवाओं में आक्रोश था। प्रदेशभर में युवा बेरोजगार संघ के नेतृत्व में धरने पर बैठे हुए थे। सोमवार को सीएम धामी बिना जानकारी दिए आंदोलनकारी युवाओं के बीच धरनास्थल पर पहुंचे।

video link- https://youtu.be/RiLr0ZbEsi8?si=CrkjSUfZkgDB_wYX

UKSSSC पेपर लीक प्रकरण की होगी CBI जांच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धरना स्थल पर पहुंचकर युवाओं से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि छात्रों की मांग के अनुरूप, वह यूकेएसएसएससी (UKSSSC) पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई (CBI) को सौंप रहे हैं।

परीक्षा देने वाले छात्रों पर हुए मुक़दमे होंगे वापस

सीबीआई (CBI) जांच की संस्तुति के साथ-साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से कहा कि परीक्षा देने वाले छात्रों पर जो भी मुकदमे हैं वो वापस लिए जाएंगे। इसके लिए उन्हें नाम की लिस्ट दे दी जाए।

ADVERTISEMENTS