UKSSSC पेपर लीक प्रकरण: युवाओं ने किया अनशन खत्म, इतने दिन के भीतर की कार्रवाई की मांग, देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

UKSSSC Paper leak yuvaon ka anshan khatm

हल्द्वानी के बुध पार्क में UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर जारी युवाओं का आज अनशन खत्म हो गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने अनशन पर बैठे युवाओं को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

ADVERTISEMENTS

video link-https://youtu.be/hNiehVfhfxI?si=9qUOs1j_2t73ZTWl

युवाओं ने किया अनशन खत्म

युवाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन भेजते हुए अपनी मांगों पर 7 दिन का समय दिया। युवाओं का कहना है कि यदि इस अवधि में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अनशन दोबारा शुरू करेंगे।

ये है युवाओं की मांगें

युवाओं की प्रमुख मांगों में पेपर लीक की सीबीआई जांच, प्रभावित भर्ती परीक्षा रद्द करना और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) का पुनर्गठन शामिल है। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और सरकार तक पहुंचाया जाएगा

ADVERTISEMENTS