हल्द्वानी- UKSSSC पेपर लीक: आमरण अनशन पर बैठे युवा, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े,देखे video

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
youth protest in haldwani

UKSSSC पेपर लीक मामले उत्तराखंड में टूल पकड़ता जा रहा है। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में छात्रों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती और राज्य सरकार ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS

Video link- https://youtu.be/Y7JuATs8rdU?si=TctCO9Qnlywsnd0e

UKSSSC पेपर लीक मामले पर युवाओं का आमरण अनशन जारी

बुद्ध पार्क में बड़ी संख्या में युवा इकट्ठा हुए और हाथों में तख्तियां तथा गले में नारों के साथ “नौकरी दो, न्याय दो”, “पेपर माफियाओं को सजा दो” जैसे नारे लगाए। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि पेपर लीक करने वाले माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा है और जांच अक्सर सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाती है।

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

छात्र संगठनों का कहना है कि यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है यदि सरकार ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। फिलहाल पुलिस और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें यह मुद्दा अब केवल परीक्षा देने वाले छात्रों तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि पूरे समाज के लिए गंभीर सवाल बन गया है।

ADVERTISEMENTS