#Ukd फायर ब्रांड नेता है सुशील उनियाल बने प्रभारी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड क्रांति दल में जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए गए है। संगठन को मजबूत किए जाने को प्रभारियों को जिलों का जिम्मा दिया गया है। नए अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने पद संभालने के बाद पार्टी संगठन में पहला बड़ा बदलाव किया।

Ad
Ad

केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को पहले चरण में जिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसके बाद नगर, ब्लॉक, न्याय पंचायत से लेकर बूथ प्रभारियों को नियुक्त किया जाएगा। दिल्ली की जिम्मेदारी प्रताप शाही, सह प्रभारी डा. बिहारी लाल जालंधरी को दी गई। हरिद्वार में बहादुर सिंह रावत, देहरादून रविन्द्र वशिष्ठ, उत्तरकाशी जयप्रकाश उपाध्याय, टिहरी पंकज व्यास, पौड़ी महेन्द्र रावत, चमोली राजेंद्र बिष्ट, उधमसिंह नगर आनंद सिंह असगोला, नैनीताल सुशील उनियाल, बागेश्वर भुवन जोशी, चम्पावत शिव सिंह रावत, अल्मोड़ा इंद्र सिंह मनराल, पिथौरागढ़ रमेश थलाल, डीडीहाट भानू मेहरा, काशीपुर हरजाप, हल्द्वानी श्याम सिंह नेगी, हरिद्वार महानगर सरिता पुरोहित, महानगर देहरादून बृजमोहन सजवाण, ऋषिकेश मोहन सिंह असवाल, रूद्रप्रयाग विजयन्त सिंह निजवाला, श्रीनगर महानगर की सतेंद्र भट्ट को जिम्मेदारी दी गई।