लालकुआं मुख्य बाजार में दो दुकानदार आपस में भिड़े… दो जख्मी… दोनों पक्ष कोतवाली में जमे… देखें वीडियो…

लालकुआं। यहां रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के समीप स्थित दो दुकानदारों के बीच मामूली सी बात के बाद जबरदस्त विवाद हो गया, मौके पर एकत्रित कुछ युवकों ने एक दुकानदार एवं उसके कर्मचारी की पिटाई लगा दी, आसपास के अन्य दुकानदारों ने दोनों को बमुश्किल उक्त युवकों के चुंगल से बचाते हुए सुरक्षित स्थान में पहुंचाया। इस दौरान भारी संख्या में एकत्रित युवक आक्रोशित हो गए,
video- https://youtu.be/Ec4w_1CPqqA?si=N1cfzp6QpgaZZ0Pf
तथा दुकान में तोड़फोड़ करने पर आमादा हो गए, आसपास के अन्य दुकानदारों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें शांत किया, इसके बाद दोनों पक्ष लालकुआं कोतवाली पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने उक्त आरोप को झूठा करार देते हुए बेवजह मारपीट करने की बात कही है। समाचार जारी होने तक देर रात दोनों पक्ष लालकुआं कोतवाली में एकत्रित थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन