बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे भाजयुमो के दो नेताओं की मौत

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

रुड़की एसकेटी डॉट कॉम

रुड़की से एक बहुत ही दर्दनाक दुर्घटना के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह दोनों युवा नेता रुड़की से यमुनानगर शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। कि इसे भी सरसावा के पास सड़क के डिवाइडर से टकराने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग की बहन की शादी 22 जनवरी को ताई ची। शादी के कार्ड बांटने के लिए वह रुड़की से यमुनानगर जा रहे थे।

बताया जाता है कि भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग की बहन की शादी इस माह 22 जनवरी को होनी है। आज सुबह वह अपने दोस्त युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमन कश्यप के साथ कार में सवार होकर यमुनानगर जा रहे थे। इस दौरान सरसावा के पास उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे शहर में शोक की लहर है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दोनों युवा नेताओं के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गहरा दुख जताया है।