आपस में भिड़े BJP के दो नेता, जमकर हुई गाली-गलौज, दी गई ‘देख लेने’ की धमकी
Pratapgarh News: यूपी के प्रतापगढ़ में बीजेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पार्टी के दो बड़े नेता आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच जमकर गाली गलौज हुआ और बात देख लेने तक पहुँच गई.
बीजेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भाजपा के दो दिग्गज नेता पूर्व विधायक धीरज ओझा और बीजेपी के पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के बीच तीखी झड़प हो गई. मामला एक दूसरे पर गाली गलौज तक पहुँच गया. जिसके बाद दोनों नेताओं के समर्थकों भी आपस में भिड़ गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये घटना प्रतापगढ़ के दिलीपपुर की है जहां भाजपा के मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसी दोनों पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा और पूर्व विधायक धीरज ओझा के बीच विवाद बढ़ गया, यहीं नहीं दोनों ने एक दूसरे के साथ गाली गलौज किया और देख लेने की धमकी दी. ये घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
प्रशिक्षण कार्यक्रम में भिड़े बीजेपी के नेता
दरअसल रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में शिवाकांत ओझा और धीरज ओझा के बीच अपना वर्चस्व दिखाने की होड़ लगी है. इसके पहले भी पूर्व मंत्री के बेटे और पूर्व विधायक धीरज ओझा के बीच हूटर बजाने को लेकर दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए थे जिसमें पूर्व विधायक धीरज ओझा और उनके समर्थकों पर गाली गलौज और मारपीट के आरोप में मुकदमा भी पंजीकृत हुआ था.
इस पूरे विवाद के बाद भाजपा के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. एबीपी ने जब पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव से इस जानकारी लेनी चाहिए तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बताने से मना कर दिया. लेकिन इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी के अंदर काने सियासी हलचलें तेज हो गई हैं.
इस घटना के बाद बीजेपी नेताओं के बीच आपसी तनाव चर्चा का विषय बना हुआ है अब सभी की निगाहें पार्टी नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी हैं कि वह इस मामले में क्या कार्रवाई करता है. हालांकि शिवाकांत ओझा और धीरज ओझा ने अपनी सफ़ाई ज़रूर दी हैं.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन