खाई में गिरी यूटिलिटी, 5 लोगों की मौत..3 की हालत गंभीर
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासतौर पर चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से हादसों की संख्या में इज़ाफा हुआ है।
अभी उत्तरकाशी और चंपावत की घटनाओं को हुए 1 दिन भी नहीं बीता की एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ गई। यह हादसा टिहरी गढ़वाल में हुआ है। घुत्तू घनसाली मोटर मार्ग के ग्राम पंचायत पोखार में आज दोपहर एक यूटिलिटी गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घालों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
बचाव व राहत कार्य जारी है। सभी मृतक ग्राम पंचायत बुढ़वा के निवासी बताये गये हैं। मौके पर स्थानीय लोग और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे तथा घायलों को पिलखी हॉस्पिटल ले जाया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी -दलित अपमान एवम मंच शुद्धिकरण का मामला संसद पहुंचा