आबकारी विभाग के 37 अधिकारियों का तबादला, सहायक आबकारी आयुक्तों व जिला आबकारी अधिकारी का ट्रांसफर

ख़बर शेयर करें

UP Excise Officers Transferred: 37 सहायक आबकारी आयुक्तों व जिला आबकारी अधिकारियों का तबादला किया गया है। …और पढ़ें

News Article Hero Image
सहायक आबकारी आयुक्तों व जिला आबकारी अधिकारियों का तबादला 

 उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को आबकारी विभाग के अफसरों की तैनाती के स्थल में फेरबदल किया। इसके तहत 37 सहायक आबकारी आयुक्तों व जिला आबकारी अधिकारियों का तबादला किया गया है।

धर्मेन्द्र वर्मा को गए सुल्तानपुर का जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है। 37 सहायक आबकारी आयुक्तों व जिला आबकारी अधिकारियों का तबादले करने का साथ ही उनको तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग (Uttar Pradesh Excise Department) में 37 आबकारी आयुक्त का स्थानांतरण किया गया है। उप आबकारी आयुक्त कार्मिक और अधिष्ठान कुमार प्रभात चंद्र की ओर से आदेश में दो महिला अफसरों को डिस्टिलरी की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रयागराज में तैनात सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन प्रथम सुनील कुमार तृतीय को मिर्जापुर ब्रजदेव आसावनी की जिम्मेदारी मिली है। सहायक आबकारी आयुक्त चतुर्थ (सहारनपुर) नीरज द्विवेदी प्रयागराज भेजे गए हैं। सहायक आबकारी आयुक्त नीलश्री आसवानी सीतापुर में तैनात अर्पणा द्विवेदी को बाराबंकी की डिस्टिलरी में भेजा गया है। अर्चना पांडेय को बिजनौर से मुरादाबाद डिस्टिलरी भेजा गया है।

Excise Transfer

ईआईबी मुख्यालय के वीरेश्वर सिंह को मेरठ की डिस्टिलरी भेजा गया है। ईआईबी मुख्यालय से अरविंद कुमार सोनकर को सहारनपुर में प्रवर्तन-4 की जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्यालय लाइसेंसिंसें सिंग में तैनात अरविंद मौर्य को जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के पद पर भेजा गया है। सुधांशु सिंह को डीईओ बहराइच से मुख्यालय लाइसेंसिंसें सिंग में भेजा गया है। गोरखपुर के डीईओ रहे महेंद्र नाथ सिंह को टास्क फोर्स मुख्यालय में तैनाती दी गई है। जल्द ही निरीक्षकों की भी ट्रांसफर सूची जारी की जाएगी।