उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा!, ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, शव को समेट टेंपो में लाद अस्पताल भेजा

ख़बर शेयर करें
ISBT ACCIDENT

ISBT Road Accident: आईएसबीटी के पास से एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां तेज रफतार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहब्बेवाला निवासी 45 वर्षीय महावीर के रुप में हुई है।

ISBT के पास एक और सड़क हादसा!, ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला ISBT Road Accident

दरअसल ये पूरा मामला कोतवाली पटेल नगर का है। हादसा करीब सुबह 11:30 बजे का है। बता दें कि ट्रक चालक द्वारा साइकिल सवार को कुचलने के बाद वो मौके से फरार हो गया।

ISBT dehradun

हादसा इतना भयानक था कि साइकिल सवार कि मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने शव को समेट टेंपो में लाद कर अस्पताल भेजा।