रामनगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का विरोध, व्यापारियों ने लगाए ये आरोप

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

नगर निगम की टीम का विरोध

रूड़की में नगर निगम की टीम मंगलवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। लेकिन व्यापारियों ने इसका जमकर विरोध किया। व्यापारियों ने नगर निगम पर जबरन परेशान करने का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENTS

अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का विरोध

रूड़की नगर निगम की टीम रामनगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची। लेकिन नगर निगम की टीम को व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि निगम द्वारा उन्हें जबरन परेशान किया जा रहा है इस वक्त दीपावली के त्यौहार का मौका है। ऐसे मौके पर अगर व्यापारी कुछ कमा सकते हैं तो निगम उन्हें अतिक्रमण के नाम पर परेशान करने में लगा हुआ है।

haridwar
व्यापारियों का धरना

अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों को किया जा रहा परेशान

व्यापारियों ने आरोप लगाए की सिविल लाइन, बीटी गंज और मेन बाजार जैसे इलाकों में भारी अतिक्रमण होने के बावजूद वहां से अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। जबकि यहां पर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

haridwar
धरना

व्यापारियों का कहना है कि इसी के चलते वो धरने पर बैठ गए हैं। व्यापारियों के धरने पर बैठने की खबर पर जॉइन्ट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया। जिसके बाद व्यापारियों ने अपना धरना खत्म कर दिया है

ADVERTISEMENTS